RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में, शताब्दी वर्ष कार्यों पर होगी चर्चा
नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल बैठक इस साल मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 को होगी। इस बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के साथ सभी 6 सह सरकार्यवाह और अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने दी है। 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक रहेंगे मौजूद अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही संघ रचना के सभी 11 क्षेत्रों के संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक एवं सह क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक भी उपस्थित रहेंगे। RSS की वार्षिक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा 20 अक्टूबर को नागपुर विजयादशमी के अवसर पर पिछले एक वर्ष से देश भर में चल रही संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की श्रृंखला पूर्ण हुई। इस वर्ष विजयादशमी उत्सव पर सरसंघचालक मोहन भागवत के उद्बोध...